cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

HBD CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के बीच मनाया 62वां जन्मदिवस, बालक आश्रम बगिया में बांटी खुशियां

Screenshot 2026 02 21 150223


जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिवस बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के साथ मनाकर इस दिन को खास बना दिया। मुख्यमंत्री बगिया हेलीपैड के समीप स्थित बालक आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और आत्मीय समय बिताया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आश्रम के बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। वे खुशी-खुशी उनके चारों ओर एकत्र हो गए और उनसे बातचीत करने लगे। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों से स्नेहपूर्वक संवाद किया, उनका हालचाल जाना और पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उनके सहज और संवेदनशील व्यवहार से बच्चे भावविभोर हो उठे। आश्रम परिसर में पूरे समय उत्साह और खुशियों का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से केक और चॉकलेट वितरित किए और उन्हें जन्मदिन की खुशियों में सहभागी बनाया। बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं।

CM SAI BDY1

मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में आगे बढ़ने और परिवार, समाज व प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

CM SAI BDY4jpeg

कार्यक्रम में विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु आईएफएस यशस्वी मौर्य, भरत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और आश्रम स्टाफ उपस्थित रहे।



Related posts

660 मेगावाट किशाऊ परियोजना पर बड़ा फैसला, दिल्ली-राजस्थान को मिलेगा हिमाचल का पानी

News Desk

आकस्मिक जरूरतों के लिए अब ऊंची ब्याज दर पर ऋण लेने की आवश्यकता नहीं होगी

News Desk

सूर्यकांत तिवारी और निलंबित IAS समीर विश्नोई को झटका

Muskan Sharma