cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी

1777279960 453024a73274cde92ea1


रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की नई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  यह पहल छात्रों और स्टाफ के लिए परिवहन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है।इस वाहन के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विभिन्न स्थानों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को अपने प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह कदम विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और छात्रों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उठाया गया है।राज्यपाल श्री डेका ने वाहन के सदुपयोग, नियमित रखरखाव और विद्यार्थियों के हित में प्रभावी उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संसाधन संस्थानों की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रायपुर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

News Desk

उद्घाटन के लगभग दस महीनों में 2.50 लाख से अधिक लोग कर चुके है भ्रमण

News Desk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 5 लाख के दो ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Muskan Sharma