cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सरकारी चना और गुड़ का मिला भंडार ,व्यापारी के गोदाम में एसडीएम ने मारी रेड,

3843751 untitled 13 copy

बीजापुर  जिला प्रशासन ने अवैध पीडीएस चना और गुड़ के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. शिकायत मिलने पर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने व्यापारी के ठिकाने पर दबिश देकर मौके पर जांच की. इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक बोरी पीडीएस चना और गुड़ जब्त किया गया. बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने इस कार्रवाई की जानकारी दी. एसडीएम जागेश्वर कौशल ने बताया कि सूचना के आधार पर हमारी टीम गई हुई थी. इस दौरान मौके से व्यापारी हरिश्चन्द्र जायसवाल के यहां अवैध पीडीएस की चना लगभग 111 बोरी और 50 से ज्यादा बोरी गुड़ को जब्त किया गया है. इस कार्रवाई में खाद्य विभाग और पुलिस की टीम थी. यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है.

Related posts

कवर्धा समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

News Desk

नक्सली बैकफुट पर, लोकसभा चुनाव शांति तरीके से कराने CRPF, STF और CAF की कंपनियां तैनात

Muskan Sharma

ओडिशा बॉर्डर से नक्सलियों का बारूद-हथियार बरामद:बीच जंगल में गुफा में छिपाकर रखे थे, जिला पुलिस और BSF के जवानों ने ढूंढा

Muskan Sharma