cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने किया ध्वजारोहण

जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने किया ध्वजारोहण


रायपुर। जनसम्पर्क संचालनालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. रवि मित्तल ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात् डॉ. मित्तल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभाग के अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, संयुक्त संचालक डी.एस. कुशराम, पवन गुप्ता, बालमुकुंद तम्बोली, धनंजय राठौर, जयंत देवांगन, जितेन्द्र नागेश, इस्मत जहां दानी सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Related posts

भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस को दी शुभकामनाएं

News Desk

स्वतंत्रता दिवस 2025: लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान – “भारत न्यूक्लियर धमकी से डरने वाला नहीं, खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा”; सुनिए, उन्होंने और क्या कहा

News Desk

छत्तीसगढ़ में 18 जून से खुलेंगे स्कूल, स्कूलों में मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव और दी जाएगी वेलकम पार्टी

Muskan Sharma