cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

दिनदहाड़े लूट: मैनेजर से 4.40 लाख, मोबाइल और एक्टिवा लूटकर चार अज्ञात बदमाश फरार

दिनदहाड़े लूट: मैनेजर से 4.40 लाख, मोबाइल और एक्टिवा लूटकर, चार अज्ञात बदमाशों फरार


रायपुर। राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आजाद चौक थाना क्षेत्र में स्थित समता कॉलोनी में चार अज्ञात बदमाशों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर महावीर शर्मा से 4 लाख 40 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और एक्टिवा लूट ली।

सूत्रों के अनुसार, लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान मैनेजर की बुरी तरह पिटाई भी की और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बन गया।

मामले की जानकारी मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना न केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा बल्कि पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।



Related posts

बस्तर के हरा सोना संग्राहकों को बैंक मित्र एवं बैंक सखियों से सीधे मिली पारिश्रमिक राशि

Muskan Sharma

कच्चे मकान से पक्के घर तक का सफर, PM जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के सपनों को किया साकार

News Desk

राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जब मुख्यमंत्री से मिली साइकिल तो छात्राओं ने सामूहिक रूप से घंटी बजाकर जताया उत्साह

Muskan Sharma