cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध रेत परिवहन करते वन परिक्षेत्र ट्रेक्टर जप्त किया गया

f53d975f 3d29 4155 be8b 108d18eba49e 1

कवर्धा वनमंडल कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.05.2024 को प्रातः 5.45 बजे रेंगाखार वन परिक्षेत्र में रेंगाखार से रोल मार्ग पर ग्राम अड़वार के पास कक्ष क्रमांक आर.एफ. 138 में श्री देवन (वाहन चालक) वल्द फागूराम नेताम जाति गोंड़ साकिन अड़वार, पो. थाना-रेंगाखार, तहसील रेंगाखार, जिला कबीरधाम के द्वारा अवैध रूप से रेत परिवहन करते पकड़ा गया जिस पर कार्यवाही करते हुए एक नग वाहन ट्रैक्टर पावरट्रैक यूरो क्रमांक सी.जी. 09 जे.ई. 7804 नीला रंग ट्राली सहित जप्त किया गया। वाहन श्री कमल सिंह पिता गुलाब सिंह साकिन अड़वार, पो.थाना-रेंगाखार, तहसील रेंगाखार, जिला कबीरधाम का होना पाया गया। परिक्षेत्र सहायक रेंगाखार एवं उनकी टीम के द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (i) (ख) एवं 41 (ख) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 13907/08 दिनांक 16.05.2024 पंजीबद्ध किया गया। जप्त शुदा रेत 3.12 घ.मी. अनुमानित मूल्य 2356.00 रू. एवं वाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 4.00 लाख रू. है। वाहन राजसात की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Related posts

कोसमंदा में बंदरों की हत्या का मामला: आरोपी की पहचान, एयरगन बरामद

News Desk

प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

News Desk

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: छत्तीसगढ़ में जिलेवार तय हुए मुख्य अतिथि, राज्यपाल डेका रायपुर में, सीएम साय जशपुर और डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में होंगे शामिल — देखें पूरी जिलेवार सूची

News Desk