cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: उमस से लोग परेशान, आज सुबह से कई जिलों में छाए हुए हैं बादल

PicsArt 11 13 12.14.24

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह से बादल छाए होने के कारण लोगों को भीषण धूप से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नौतपा का असर कम ही देखने को मिलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, आंधी तूफान के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, प्रदेश का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं सोमवार के बाद लू भी चल सकती है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी।

Related posts

जन भावनाओं के अनुरुप होगा गजराज बांध का विकास और सौंदर्यीकरण : श्री अरुण साव

Muskan Sharma

351.19 करोड़ की टू-लेन सड़क 1 साल से अधूरी

Muskan Sharma

जीएसटी काउंसिल के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का हुआ पुनर्गठन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बने सदस्य

Muskan Sharma