cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

कवर्धा के दुर्गा पंडाल में लगी आग, मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित

कवर्धा के दुर्गा पंडाल में लगी आग, मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित


कवर्धा। भारत माता चौक स्थित भव्य दुर्गा पंडाल में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग पंडाल के पीछे हिस्से तक सीमित रही, लेकिन उसकी चपेट में आने से अंदर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई।

घटना के समय पंडाल में मौजूद चार श्रद्धालु समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका टल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

आगजनी में पंडाल का पिछला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है, हालांकि सामने का हिस्सा सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि भारत माता चौक पर इस वर्ष भी आकर्षक और भव्य दुर्गा पंडाल का निर्माण किया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। अचानक हुई इस घटना से आयोजन समिति और भक्तों में मायूसी और चिंता का माहौल है।



Related posts

धमतरी मुठभेड़ में कई नक्सली ढेर, पुलिस का दावा

Muskan Sharma

चुनावी संचार को और प्रभावी बनाने पर जोर, भारत निर्वाचन आयोग ने बुलाया राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन

News Desk

टेलीग्राम पर बड़ा एक्शन! आतंकवाद से जुड़े आरोपों में मालिक के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट

News Desk