cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

महिला मतदान कर्मी की मौत, दुर्ग से निकली थी रायपुर के लिए, वाहन ने मारी ठोकर

3713234 untitled 21 copy

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत बने कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में एक महिला मतदान कर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। उसे घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक महिला मतदान कर्मी का नाम मधु बंजारे है।

वो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनाव वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड बैठी थी। इसके बाद अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। वो जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन पीछे से उसे टक्कर मारकर निकल गया। इससे महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे बगल के निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद शव को कुम्हारी सीएससी में रखा गया, जहां से उसे रायपुर ले जाया गया है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related posts

मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का आज बीएल संतोष के संबोधन से होगा समापन, विनोद तावड़े की दो टूक—“सोशल मीडिया पर आक्रामक बनें जनप्रतिनिधि”

News Desk

पूर्व MLA अरुण वोरा ने मृत किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की

Muskan Sharma

दंतेवाड़ा में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर:जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था चंद्रन्ना, शव और हथियार बरामद; सर्चिंग जारी

Muskan Sharma