cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर:जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था चंद्रन्ना, शव और हथियार बरामद; सर्चिंग जारी

c60commandos

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। गोंदपल्ली- परलागट्टा गांव के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक हार्डकोर इनामी नक्सली चन्द्रन्ना को ढेर किया है। यह जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मौके से शव, हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ के जवान सयुंक्त रूप से सर्च आपरेशन पर निकले। शाम को करीब साढे चार बजे गोंदपल्ली, परलागट्टा, बड़ेपल्ली के बीच जवानों ने नक्सलियों पर हमला कर दिया।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
CM साय बोले-खून के कतरे-कतरे का लेंगे हिसाब:बस्तर में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि; सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ में 14 जवान भी घायल

मंगलवार को मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 14 घायल हुए, 6 नक्सलियों के भी मारे जाने का दावा।
मंगलवार को मुठभेड़ में 3 जवान शहीद, 14 घायल हुए, 6 नक्सलियों के भी मारे जाने का दावा।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के टेकलगुड़ेम में मंगलवार को हुए नक्सली हमले में शहीद तीनों जवानों को CRPF करनपुर कैंप में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री साय ने भी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से जवानों के खून के कतरे-कतरे का हिसाब लिया जाएगा। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे। 

​​​​​​​टेकलगुड़म हमले के मास्टरमाइंड ‘देवा’ की पहली तस्वीर:8 साल की उम्र में नक्सली बना; घातक हथियारों के देसी वर्जन बनाने में माहिर​​​​​​​

सुरक्षाबलों पर हुए नक्सली हमले के मास्टरमाइंड नक्सल कमांडर देवा की तस्वीर।
सुरक्षाबलों पर हुए नक्सली हमले के मास्टरमाइंड नक्सल कमांडर देवा की तस्वीर।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में जवानों पर हुए नक्सली हमले का मास्टरमाइंड देवा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 30 जनवरी को हुई मुठभेड़ में देवा ही नक्सलियों को लीड कर रहा था। वह बस्तर के साउथ जोन यानी सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाली PLGA का कमांडर है।

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहल पर पेराई सीजन वर्ष 2023-24 के सभी गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान जारी

Muskan Sharma

फाइनल रिहर्सल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

Muskan Sharma

PM मोदी की ‘मन की बात’: नशे के खिलाफ जागरूकता और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

News Desk