cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा का विस्तार, इसी सत्र से 5 नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने को NMC की मंजूरी

Chhattisgarh News 08 3 9


रायपुर.

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से मान्यता मिल गई है। ये मेडिकल कॉलेज कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी में प्रस्तावित हैं। सभी कॉलेजों में 50-50 सीटों पर के साथ इसी सत्र से पढ़ाई शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रदेश में पहली बार एक साथ 5 नए मेडिकल कॉलेज की अनुमति मिली है। प्रदेश में अब एमबीबीएस की 250 सीटें बढ़ जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों ही एनएमसी ने आधी अधूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं की वजह से मान्यता देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद सीएम साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी।

स्वास्थ्य व्यवस्था होगी दुरुस्त : रितेश अग्रवाल
मेडिकल शिक्षा कमिश्नर रितेश अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से मान्यता मिली है। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त होगी। यहां के स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा यानी डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा। सभी मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीट की मान्यता मिली है। एमबीबीएस की इस तरह 250 सीट की बढ़ोतरी हुई है। अब हमारा प्रयास पहले से संचालित मेडिकल कॉलेज में सीट बढ़ाने को लेकर रहेगा। जैसे अभी जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 सीट की वृद्धि हुई है।



Related posts

CGBSE ने बदला 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न, MCQ बढ़े, शॉर्ट-लॉन्ग आंसर का ढांचा भी परिवर्तित— अभी जानें क्या है नए प्रश्न प्रारूप में खास

News Desk

नई सड़क, नए बाजार: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर बदलेगा बस्तर की तस्वीर

News Desk

कॉमनवेल्थ पदक विजेता ज्ञानेश्वरी को डिप्टी CM अरुण साव का सम्मान, वीडियो कॉल पर दी जीत की शुभकामनाएं

News Desk