cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा – डीजल से भरा टैंकर बीती रात अनियंत्रित होकर रानी सागर के पास पलटने से चालक की मौत,

whatsapp image 2024 04 09 at 1948344679366f 1712678630

कबीरधाम। यहां तेज रफ्तार डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई. बता दें कि एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद टैंकर में फंसे मृत ड्राइवर को बाहर निकाला और घायल परिचालक को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है.

Related posts

राजनांदगांव ​​​​​​​लोकसभा का रिजल्ट:पूर्व सीएम भूपेश बघेल हुए पीछे, BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय 49020 वोटों से आगे

Muskan Sharma

भूपेश पर 420 का केस दर्ज

Muskan Sharma

बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग तेज

News Desk