कोंडागांव। जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है. निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत 2 हो गई. यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. वहीं दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसमें दब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.
Muskan Sharma
cgdemandium.com बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए रहिये हमारे साथ..
cgdemandium.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VaigAQIInlqOSeIBON3G
