cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास सिल्हाटी का किया, निरीक्षण

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास सिल्हाटी का किया निरीक्षण


कवर्धा, सिल्हाटी । जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने आज प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास सिल्हाटी का निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को जाना। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, रहने की सुविधा, पठन-पाठन की स्थिति एवं छात्रावास में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

WhatsApp Image 2025 04 21 at 18.13.02 5e830433

श्री साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि छात्रावास में आवश्यक सुधार कार्यों के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।



Related posts

हनुमान जयंती पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की पूजा-अर्चना, खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाआरती में हुए शामिल

News Desk

कबीरधाम में विजयदशमी पर पुलिस ने किया पारंपरिक शस्त्र पूजन

News Desk

सुशासन के 06 माह : कबीरधाम जिला विकास की मुख्यधारा से जुड़कर सुशासन के पथ पर बढ़ रहा आगे

Muskan Sharma