cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

दिल्ली पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात, कानूनों और नक्सल उन्मूलन पर हो सकती है अहम चर्चा

दिल्ली पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात, कानूनों और नक्सल उन्मूलन पर हो सकती है अहम चर्चा


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय में उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरे के दौरान सीएम साय की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है।

बैठक में देश में लागू होने जा रहे नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BEB) पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। साथ ही छत्तीसगढ़ सहित देशभर में नक्सल उन्मूलन के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

गृह मंत्रालय स्थित नॉर्थ ब्लॉक में होने वाली इस बैठक को राज्य और केंद्र के बीच आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सीएम साय राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति, नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण तथा विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर भी केंद्रीय मंत्रियों से विमर्श कर सकते हैं।



Related posts

नौकरी छोड़ UPSC की तैयारी में जुटे योगेश साहू, KBC में जीते 50 लाख रुपये

News Desk

कबीरधाम जिले में दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का हुआ आगाज, महोत्सव के पहले और दूसरे दिन  सुप्रसिद्ध कलाकारों की होगी शानदार प्रस्तुति

Muskan Sharma

रीवा-रायपुर के बीच सीधी उड़ान शुरू, पहली फ्लाइट में सफर करेंगे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

News Desk