cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा जिले में डायरिया का प्रकोप, 5 की मौत; चपेट में कई लोग

unnamed

प्रदेश के कवर्धा जिले में डायरिया के कई मामले सामने आए हैं. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग इसकी चपेट में हैं. मरीजों के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और गांव में जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच चुकी है.

प्रदेश के कवर्धा जिले में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है. बता दें कि बोड़ला ब्लॉक के सुदूर वनांचल क्षेत्र सोनवाही बैगा आदिवासी गांव में 5 दिनों के अंदर 4 लोगों ने डायरिया की वजह से गम तोड़ दिया है. इसके अलावा दर्जनों लोग इसकी चपेट में है. मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में पूरी तरह से हड़कंप मच गया है. गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है और लोगों का सैंपल भेजा जा रहा है. डायरिया फैलने की वजह अज्ञात बताई जा रही है.

कवर्धा के अलावा बिलासपुर जिले में भी डायरिया ने जान ली है. बता दें कि यहां पर ग्राम नेवसा नेहा धीवर का निजी अस्पताल में उल्टी, दस्त की वजह से हालत गंभीर हो गई थी. जहां पर उनका इलाज चल रहा था, उसका उपचार कर रहे डाक्टरों ने डायरिया की पुष्टि की थी. ऐसे में आज उनकी मौत हो गई, मौत के बाद डाक्टरों ने डायरिया की पुष्टि की. बता दें कि बदलते मौसम में कई जगहों से डायरिया की खबरे सामने आ रही हैं.

Related posts

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जिंदा कोटवार को मृत मानकर हटाने का आदेश निरस्त

News Desk

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासी बच्चों को रोबोटिक्स और AI की शिक्षा देगी साय सरकार

Muskan Sharma

सुरक्षित डिजिटल प्रशासन की दिशा में पहल, विशेषज्ञों ने साझा किए नवाचार और श्रेष्ठ प्रथाएं

News Desk