cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे मोटियारी; नवधा रामायण में शामिल होकर श्रोताओं संग किया रामायण पाठ का श्रवण

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे मोटियारी; नवधा रामायण में शामिल होकर श्रोताओं संग किया रामायण पाठ का श्रवण


कवर्धा। विधायक एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज ग्राम मोटियारी में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवधा रामायण पाठ में श्रोताओं के बीच बैठ कर रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन-गाथा स्तुति का श्रद्धाभाव से श्रवण किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में नवधा रामायण आयोजन की परंपरा बहुत प्राचीन है। रामायण मंडली के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन-मूल्यों को गीतों के रूप में सुनाना हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज भी पूरे समर्पण के साथ निभाई जा रही है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों का विकास होता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Related posts

मैदानी क्षेत्रो से लेकर वनांचल ग्राम चिल्फी तक हो रहा है स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का आयोजन

Muskan Sharma

सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में की कवर्धा में बहुउद्देश्यीय खेल भवन निर्माण की मांग, खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच

News Desk

अनमोल मिसाल: नेत्रदान कर कवर्धा की संगीता जैन ने मृत्यु के बाद भी बांटी रोशनी, बनीं मानवता की प्रतीक

News Desk