cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)छत्तीसगढ़

रहस्यमयी तरीके से गायब नवजात बच्ची की लाश मिली कुएं में

3837066 untitled 36 copy

बिलासपुर । जिले में घर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई नवजात बच्ची की कुएं में लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बता दें कि मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी गांव में एक घर से देर रात अपनी मां के बगल में सो रही 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई थी. जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत किरारी गांव के रहने वाले एक परिवार के घर से देर रात एक 24 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई. मामले की सूचना पर मस्तूरी पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद बच्ची की तलाश में जुटी. इस दौरान गांव के ही एक कुएं में नवजात की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस बच्ची के शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

Muskan Sharma

मैनपाट में भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया उद्घाटन

News Desk

पत्नी का अंतिम संस्कार करने गए डॉक्टर, सूने घर से लाखों की चोरी।

News Desk