cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

सूरजपुर में कार से खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, पर्यटन स्थल पर युवकों की लापरवाही आई सामने

Chhattisgarh News 05 3 8


सूरजपुर.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला सामने आया है, जहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अजबनगर के मोरभंज में कुछ युवकों द्वारा कार से जानलेवा स्टंट किया जा रहा है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती कार से खतरनाक करतब दिखा रहे हैं। कोई ड्रिफ्टिंग तो कोई डोनट्स कर रहा है। इस दौरान ना सिर्फ नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डाली गई। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो सूरजपुर जिले के अजबनगर स्थित मोरभंज पर्यटन स्थल का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह हरकत न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती थी।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर चिंता जताई है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि ये वीडियो कब की है, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और न ही प्रशासन या पुलिस की ओर से इस मामले में कोई बयान जारी किया गया है।



Related posts

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

News Desk

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवित्र सावन मास पर मुख्यमंत्री निवास में किया शिव रूद्रामहाभिषेक

Muskan Sharma

G RAM G योजना देशभर में शुरू, मजदूरों को कितना मिलेगा भुगतान? मनरेगा से तुलना के साथ पूरी जानकारी

News Desk