cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय के मांग व प्रयास से राजनांदगांव बायपास रोड से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।

IMG 20241204 WA0005


सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से राजनांदगांव बायपास रोड से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण की मिली स्वीकृति, सांसद ने मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री का जताया आभार।

संसद संतोष पांडेय ने 21 सितंबर 2024 को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर राजनांदगांव बायपास रोड से पिलारी नहर होते हुए नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की थी। इस बाबत उन्होंने मंत्री को पत्र भी सौंपा था। उक्त मार्ग में सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

सांसद संतोष पांडेय ने नगरवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग में गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री साव से मिलकर मांग की। सांसद पांडेय की मांग पर मंत्री साव ने उक्त मार्ग में गौरव पथ निर्माण हेतु 10 करोड़ 78 लाख 88 हजार राशि की स्वीकृति प्रदान की है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास छग के कार्यपालन अभियंता(अनुदान) ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

ऑनलाइन ठगी : फेसबुक के जरिए युवक से की दोस्ती, फिर प्रेमजाल में फंसाकर साढ़े 17 लाख की ठगी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए आयोजन की सभी तैयारियों शुरू करने के निर्देश दिए भोरमदेव महोत्सव के आयोजन की तैयारी शुरू

Muskan Sharma

मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण, पेड न्यूज, राजनीतिक विज्ञापन सहित सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार को चिन्हिंत करने के संबंध में दी जानकारी

Muskan Sharma