cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धा

कवर्धा में आरक्षक ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, सर्विस गन से कई राऊंड की फायरिंग, एसपी ने किया सस्पेंड

1200 675 21407671 thumbnail 16x9 kj

कवर्धा| पुलिस के एक जवान ने देर रात अपनी सर्विस रायफल से कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके बाद से लोगों में दहशत है, इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जवान को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक कवर्धा में नशे में धुत एक पुलिस आरक्षक ने सर्विस गन से 20 राउंड हवाई फायरिंग किया, घटना सोमवार रात की है। जिला पुलिस बल में तैनात पुलिस आरक्षक कोमल कुर्रे ने कवर्धा शहर से लगे विक्की ढाबा, पेट्रोल पंप और रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे के विभिन्न जगहों और अपने गांव बरबसपुर में 2 राउंड हवाई फायरिंग किया। आरोपी आरक्षक की कवर्धा के आत्मानंद हिन्दी मिडियम स्कूल में बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षा ड्यूटी के लिहाज से आरक्षक को इंसास रायफल और तीन मैगजीन दी गई थी।

82 660x330 1

आरोपी आरक्षक की सोमवार रात में ड्यूटी थी। रात में लगभग 8 बजे आरक्षक ड्यूटी में आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद अपनी सर्विस रायफल और 20 राउंड की एक मैगजीन लेकर वहां से निकल गया और रात 12 बजे आरोपी कोमल कुर्रे रायपुर बिलासपुर मार्ग स्थित सिंघनपुरी गांव के विक्की ढाबा में खाना खाने पहुंचा। खाना खाने के बाद आरक्षक ने अपनी सर्विस गन निकली और लगातार 7 राऊंड फायरिंग किया। गोली की आवाज से ढाबा में खाना खाने बैठे अन्य लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद आरक्षक वहां से निकल गया. आरक्षक अपने गांव बरबसपुर पहुंच गया। वहां उसने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन थोड़ी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो आरोपी आरक्षक ने अपने घर की दीवार पर दो राउंड फायरिंग किया। गोली की आवाज सुनकर पूरा गांव जाग गया और भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को आरक्षक की करतूत की खबर मिलते ही अधिकारियों ने फौरन एक टीम आरोपी आरक्षक के घर भेजी और आरक्षक को हिरासत में लिया। थाना लाकर आरक्षक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया. अब आरोपी आरक्षक के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई चल रही है।

WhatsApp Image 2024 05 07 at 2.36.04 PM

 

 

बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक कोमल कुर्रे की दो पत्नी है। पहली पत्नी उसके घर में रहती है, जो गर्भवती है। दूसरी पत्नी को हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में किराए के मकान में रखा हुआ है। दूसरी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहा है. कुछ दिन पहले दूसरी पत्नी ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया था।

Related posts

जन्मदिवस विशेष | छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा : गांव की मिट्टी से सत्ता के शिखर तक, एक कर्मयोगी नेता का सफर

News Desk

DCM Distributed Musical Instruments To Kabir Kutis: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रूपए का किया वितरण

News Desk

कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोने-चांदी के जेवरात और गैस सिलेंडर चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

Muskan Sharma