cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया में किया मतदान

3711807 64bf7146 467c 4eb3 8678 f4c3d28175b8 scaled

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए श्री साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया। मतदान के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी 4 जून को 400 पार होगा और प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे।

3711800 untitled 57 copy

गौरतलब है कि आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों सहित देश के 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। आज प्रदेश की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

 

Related posts

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: निगम-मंडल और आयोग के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को मिला मंत्री दर्जा – देखिए पूरी सूची

News Desk

आदित्यवाहिनी द्वारा भगवान आद्य शंकराचार्य का 2532वाँ प्राकट्य महोत्सव पिपरिया में होगा आयोजित

News Desk

क्या ड्रोन ले लेंगे राइडर्स की जगह? भारत में अंतिम मील डिलीवरी का नया दौर

News Desk