cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दुल्लापुर प्रकरण में यादव समाज के आवेदन को संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लिया

b01609cb b242 43a3 9f39 bbac958ca2c6 1 1

कलेक्टर ने निर्देश पर एसडीएम ने आवेदक मिलन यादव के घर पहुंचकर जमीन से जु़ड़ी वास्तविक स्थिति से अवगत कराया

कवर्धा एसडीएम न्यायालय द्वारा तहसील न्यायालय में दर्ज अतिक्रमण प्रकरण पर स्टे लगाया गया

कवर्धा । कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा दुल्लापुर (रानीसागर) के जमीन प्रकरण के संबंध में यादव समाज के द्वारा सौपे गए आवेदन को पूरी संवेदनशिलता से साथ सुना गया और इस संबंध में समाज को न्याय संगत कार्यवाही के लिए आश्वासन भी दिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पों द्वारा आवदेक मिलन यादव के घर दुल्लापुर पहुंच कर उनके जमीन से संबंधित रिकार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।
कलेक्टर द्वारा यादव समाज द्वारा सौंपे गए आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अवगत कराया गया कि मिलन यादव के विरूद्ध तहसील कवर्धा अंतर्गत न्यायालय नायब तहसीलदार कवर्धा वृत्त छिरहा में राजस्व प्रकरण के आदेश पर स्टे लगाया गया है।

आवेदक को यह भी अवगत कराया गया कि सन 1990 जनवरी को ग्राम दुल्लापुर के अंतर्गत सोनपूरी माईनर के सब माईनर में भू-अर्जन के तहत भूमि अर्जित किया जा चुका है एवं अर्जित भूमि के कुल खसरा नंबर 32 कुल रकबा 2.80 एकड़ निजी भूमि जिसका भू-अर्जन, अधिनियम के अंर्तगत मध्यप्रदेश शासन द्वारा कार्यपालन यंत्री सिंचाई संभाग कवर्धा के नाम पर अर्जित किए जाने का अधिनिर्णय (अवार्ड) पारित किया गया है तथा संबंधित भूमिस्वामियों को स्वीकृत मुआवजा राशि शासन द्वारा प्रदाय की जा चुका है।


कलेक्टर ने इस प्रकरण पर पूरी संवेदनशिलता के साथ संज्ञान लेते हुए कवर्धा एसडीएम को संबंधित सभी रिकार्ड की सूक्ष्म जांच कर न्यायोचित निर्णय हेतु निर्देशित किया गया है। वर्तमान में आवेदक मिलन यादव के बेदखली आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाई गई है।

Related posts

हेल्थ अफसर निलंबित, दारू और मुर्गा पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल

Muskan Sharma

ED के रडार पर CGPSC घोटाले का नेटवर्क, चेतन बोरघरिया-उत्कर्ष चंद्राकर के बीच वित्तीय लेनदेन की कड़ी सामने आई

News Desk

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी को मतदाताओं को दिलाई जाएगी शपथ

News Desk