cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय आज फिल्म कलाकारों के क्रिकेट प्रतियोगिता में होंगे शामिल

3713453 untitled 31 copy

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सीएम साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे और यहां छत्तीसगढ़ निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।  कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय शाम 7 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ फिल्म कलाकारों के लिए आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता ) के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय लगातार लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव के प्रचार में लगे हुए थे। इस दौरान सीएम साय ने लगातार कई अलग-अलग लोकशभा क्षेत्रों और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।

Related posts

रायपुर : विशेष लेख : विष्णु सरकार की सुध से खेती-किसानी को नया सम्बल

Muskan Sharma

खाद्य विभाग के एप का सच: सही ढंग से काम नहीं करने के कमेंट अधिक, प्ले स्टोर में रेटिंग मात्र 3.4

Muskan Sharma

भारत-अफगानिस्तान रिश्तों पर अफगान मंत्री की बड़ी टिप्पणी, ‘DNA एक है’; पाकिस्तान की बढ़ सकती है बेचैनी

News Desk