cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन

rILIF 066


रायपुर

लंबे समय तक नक्सल हिंसा और बारूदी सुरंगों की विभीषिका झेलने वाला बस्तर अब अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क दिव्यांगजन सहायता एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर ने पीड़ितों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में संभाग के बस्तर, कोण्डागांव, नारायणपुर एवं कांकेर जिले से 3,800 से अधिक जरूरतमंदों का पंजीयन हुआ है, जिसके माध्यम से नक्सल विस्फोटों, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य कारणों से अपने अंग गंवा चुके नागरिकों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

 शिविर को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर लंबे समय तक नक्सली हिंसा के दंश से जूझा है, लेकिन अब यह अंचल उस दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल उपकरणों के वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। उन्होंने हिंसा में अपने अंग गंवा चुके पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे खुद को कभी भी अकेला न समझें, पूरी सरकार और समाज पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विजन को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि सरकार का लक्ष्य केवल बस्तर को हिंसा से मुक्त कराना नहीं, बल्कि एक शांत, सशक्त और ‘विकसित बस्तर’ का निर्माण करना है।

 कार्यक्रम में उपस्थित उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा केवल सुरक्षा बलों की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बारूदी सुरंगों और आईईडी विस्फोटों का शिकार होकर अपने अंग गंवाने वाले हर नागरिक को पुनः संबल देकर अपने पैरों पर खड़ा करना ही नक्सलवाद की अंतिम निशानी को मिटाना है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि नक्सलियों ने भले ही धमाकों से लोगों के पैर छीने हों, लेकिन बस्तर की जनता के आत्मबल और मां दंतेश्वरी की कृपा से आज वही लोग कृत्रिम अंगों के सहारे स्वाभिमान से आगे बढ़ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने आईईडी ब्लास्ट के शिकार ग्रामीण संतोष पोयाम सहित कर्तव्य के दौरान घायल हुए पुलिस जवान राकेश कुमार यादव और घासीराम मांझी की जीवटता का विशेष उल्लेख किया, जो अब कृत्रिम अंगों की मदद से बिना किसी सहारे के चलने के लिए तैयार हैं।

 यह पुनीत अभियान जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के समन्वय से ‘जयपुर फुट’ के लिए विख्यात भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एनएसई फाउंडेशन और भारतीय जैन संघटना के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। शिविर की खासियत यह है कि यहां ऑन-साइट आधुनिक कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का व्यक्तिगत नाप लेकर मौके पर ही आधुनिक कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर्स तैयार कर लगाए जा रहे हैं, जबकि पहले ही दिन 70 से अधिक हितग्राहियों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, कैलिपर्स, बैसाखी और श्रवण यंत्र पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम शिविर स्थल पर ही परीक्षण कर दिव्यांगजनों को मेडिकल सर्टिफिकेट सौंप रही है और हितग्राहियों को मौके पर ही शत-प्रतिशत दिव्यांग पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि उन्हें भविष्य में दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

  इस महाशिविर के व्यापक विस्तार की जानकारी देते हुए भारतीय जैन संघटना के डॉ. अतुल जैन ने बताया कि पूर्व में यह शिविर कवर्धा के लिए प्रस्तावित था, किंतु उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के संवेदनशील सुझाव पर बस्तर के पीड़ितों को प्राथमिकता देते हुए इसे यहां आयोजित किया गया। शिविर की रूपरेखा दो चरणों में तय की गई है, जिसके प्रथम चरण में 5 से 7 अक्टूबर तक बस्तर, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है, जिसमें अकेले बस्तर जिले के 1,570 हितग्राही शामिल हैं। इसके पश्चात संभाग के शेष जिलों—दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के लिए 15 से 17 अक्टूबर तक दंतेवाड़ा में दूसरे चरण का शिविर आयोजित होगा।

उद्घाटन अवसर पर बस्तर सांसद  महेश कश्यप ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर आराधना है। वहीं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त करने के संकल्प के साथ पीड़ितों के संपूर्ण पुनर्वास को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर रायपुर से वर्चुअल जुड़े जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष मती वेदवती कश्यप, कमिश्नर  डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक  बीएन मीणा, कलेक्टर  आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ  तन्मय खन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



Related posts

अंबिकापुर सबसे ज्यादा ठंडा, तिल्दा सबसे गर्म रहा:छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा; अगले 5 दिन तापमान में बदलाव नहीं रायपुर3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। – Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। अगले 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान कोई विशेष बदलाव होने के आसार नही हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सरगुजा, जशपुर और कोरबा जिले में हल्की बारिश हुई। जशपुर में 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी को सरगुजा , बिलासपुर और दुर्ग संभाग में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11 डिग्री रिकॉर्ड किया। वहीं तिल्दा में सबसे ज्यादा 31.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। तीन जिलों में हुई बारिश तीन जिलों में हुई बारिश रायपुर में रहा धूप-छांव का खेल शुक्रवार को रायपुर में सुबह कोहरे के साथ हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर में मौसम धूप-छांव वाला रहा। रात का तापमान 20.1 डिग्री और अधिकतम 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान औसत से 5 डिग्री ज्यादा रहा। आज शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सरगुजा संभाग के इन जिलों में हुई बूंदा-बांदी शुक्रवार को सरगुजा संभाग के अंबिकापुर और जशपुर जिले के हल्की बारिश हुई। सूरजपुर में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, सीतापुर में 2.7 मिलीमीटर बारिश हुई, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और कोरिया में रात का तापमान 12.4 डिग्री रहा। छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति। छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति। बिलासपुर में औसत से ज्यादा तापमान बिलासपुर में दिन और रात का पारा औसत से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री पहुंच गया जो औसत से 3 डिग्री ज्यादा रहा ।न्यूनतम तापमान 17.2डिग्री रहा, जो औसत से 2 डिग्री ज्यादा है। दुर्ग में बढ़ा दिन का टेंप्रेचर ​​​​​​​दुर्ग में दिन और रात का पारा औसत से 2 से 3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति। छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति। पेंड्रा में दिन का तापमान बढ़ा पेंड्रा में दिन और रात का तापमान बढ़ा है। दिन का औसत पारा 4 डिग्री और रात का औसत पार 1 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। इन शहरों में रात का तापमान शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से अंतर रायपुर 20.1 डिग्री +5 डिग्री रायपुर, माना 19.2 डिग्री +5डिग्री बिलासपुर 17.2 डिग्री +2 डिग्री अंबिकापुर 11.0 डिग्री +3 डिग्री पेंड्रा 13.2 डिग्री +1 डिग्री दुर्ग 17.2 डिग्री +2डिग्री राजनांदगांव 19 डिग्री +6 डिग्री जगदलपुर 15.5 डिग्री +3 डिग्री खबरें और भी हैं… घरों की दीवारों पर दरारें, स्कूल का गिरा प्लास्टर: बिलासपुर में माइंस में ब्लास्टिंग से 50 से ज्यादा गांव प्रभावित; 4 खदानें सील बिलासपुर में माइंस में ब्लास्टिंग से 50 से ज्यादा गांव प्रभावित; 4 खदानें सील|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh – Dainik Bhaskar 0:21 छत्तीसगढ़ साय सरकार में रिटायर्ड IPS की पहली संविदा नियुक्ति: राजेश मिश्रा बनाए गए OSD; जानिए पिछली सरकार में कितने अफसर रिटायरमेंट बाद भी रहे पावरफुल राजेश मिश्रा बनाए गए OSD; जानिए पिछली सरकार में कितने अफसर रिटायरमेंट बाद भी रहे पावरफुल|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh – Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में IT के निशाने पर पूर्व CM के करीबी: इनमें बेटे का पार्टनर, पूर्व मंत्री, कारोबारी; फर्जी ED अफसरों को 2 करोड़ देकर फंसे इनमें बेटे का पार्टनर, पूर्व मंत्री, कारोबारी; फर्जी ED अफसरों को 2 करोड़ देकर फंसे|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh – Dainik Bhaskar 0:45 छत्तीसगढ़ 8 फरवरी को रायगढ़ पहुंचेगी न्याय यात्रा: 11 से 14 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेगी; 500 किलोमीटर का तय होगा सफर 11 से 14 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेगी; 500 किलोमीटर का तय होगा सफर|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh – Dainik Bhaskar 0:31 छत्तीसगढ़ CGPSC के रिजल्ट जारी, भीम कुमार ने किया टॉप: कृषि विभाग के 7 सहायक संचालक पद के लिए हुए थे एग्जाम; देखिए सिलेक्शन लिस्ट कृषि विभाग के 7 सहायक संचालक पद के लिए हुए थे एग्जाम; देखिए सिलेक्शन लिस्ट|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh – Dainik Bhaskar 0:38 छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के 12 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार: अरुण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा की जिम्मेदारी; संजय श्रीवास्तव समेत 4 नेता बने महामंत्री अरुण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा की जिम्मेदारी; संजय श्रीवास्तव समेत 4 नेता बने महामंत्री|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh – Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जलाया सरकार का पुतला, थाने को घेरा कांग्रेस ने जलाया सरकार का पुतला, थाने को घेरा|कबीरधाम,kabirdham – Dainik Bhaskar कबीरधाम भाजपा ने लोकसभा चुनाव तैयारियां की तेज: संगठन ने बनाया पैनल, जातिगत समीकरण में फंसीं 2 सीटें, 9 पर नए चेहरे उतारने की तैयारी संगठन ने बनाया पैनल, जातिगत समीकरण में फंसीं 2 सीटें, 9 पर नए चेहरे उतारने की तैयारी|रायपुर,Raipur – Dainik Bhaskar रायपुर केंद्र सरकार का 60किमी में एक ही टोल का नियम: लेकिन बिलासपुर रोड पर 46 किमी में 3 नाके, सब पर हो रही वसूली लेकिन बिलासपुर रोड पर 46 किमी में 3 नाके, सब पर हो रही वसूली|बिलासपुर,Bilaspur (Chhattisgarh) – Dainik Bhaskar बिलासपुर बटालियन में सभी के लिए पद व काम तय: पहली बार पढि़ए…बस्तर में मौजूद देश की इकलौती नक्सल बटालियन, टेकलगुड़म हमले के पीछे भी यही पहली बार पढि़ए…बस्तर में मौजूद देश की इकलौती नक्सल बटालियन, टेकलगुड़म हमले के पीछे भी यही|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh – Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़ हवा में नमी के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव: प्रदेश में 5 दिनों तक गर्मी, दिन-रात का पारा सामान्य से ज्यादा प्रदेश में 5 दिनों तक गर्मी, दिन-रात का पारा सामान्य से ज्यादा|रायपुर,Raipur – Dainik Bhaskar रायपुर पिछले साल नालों पर बने 50 कब्जे हटाए: नालों पर बनी छोटी दुकानों के कब्जे हटाए लेकिन दो साल में एक भी बड़े बिल्डर पर कार्रवाई नहीं की नालों पर बनी छोटी दुकानों के कब्जे हटाए लेकिन दो साल में एक भी बड़े बिल्डर पर कार्रवाई नहीं की|रायपुर,Raipur – Dainik Bhaskar रायपुर खाली प्लाट के चारों ओर लगेगी फेंसिंग: ईडब्ल्यूएस की 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अभी मकान नहीं, खेल मैदान बनाएंगे ईडब्ल्यूएस की 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अभी मकान नहीं, खेल मैदान बनाएंगे|रायपुर,Raipur – Dainik Bhaskar रायपुर पिक एंड ड्रॉप फ्री की सुविधा एक दिन में फेल: पर्ची पर टाइमिंग को लेकर दिनभर लोगों का ठेका कर्मचारियों के साथ होता रहा विवाद पर्ची पर टाइमिंग को लेकर दिनभर लोगों का ठेका कर्मचारियों के साथ होता रहा विवाद|रायपुर,Raipur – Dainik Bhaskar रायपुर मुखबिर की सूचना कर बड़ी कार्रवाई: निजी अस्पताल में काम करने वाली महिलाएं चला रही थीं बच्चा खरीदी-बिक्री का रैकेट निजी अस्पताल में काम करने वाली महिलाएं चला रही थीं बच्चा खरीदी-बिक्री का रैकेट|रायपुर,Raipur – Dainik Bhaskar रायपुर विस्फोट व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके प्रोपाइटर: चार क्रशर सील, चार रेत भंडारण पर बनाई जब्ती, 6 हाइवा पकड़े चार क्रशर सील, चार रेत भंडारण पर बनाई जब्ती, 6 हाइवा पकड़े|बिलासपुर,Bilaspur (Chhattisgarh) – Dainik Bhaskar बिलासपुर बादलों के कारण तापमान 30 डिग्री से पार हुआ, न्यूनतम भी 17 से ज्यादा, ठंड के अभी और कम होने का अनुमान बादलों के कारण तापमान 30 डिग्री से पार हुआ, न्यूनतम भी 17 से ज्यादा, ठंड के अभी और कम होने का अनुमान|बिलासपुर,Bilaspur (Chhattisgarh) – Dainik Bhaskar बिलासपुर टैक्स नहीं देने वाले 10 बड़े बकायादारों को नोटिस, कई 10 साल से नहीं दे रहे टैक्स नहीं देने वाले 10 बड़े बकायादारों को नोटिस, कई 10 साल से नहीं दे रहे|बिलासपुर,Bilaspur (Chhattisgarh) – Dainik Bhaskar बिलासपुर सचिन पायलट के नेतृत्व में तैयारियों पर हुई चर्चा, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय बैठक में शामिल हुए सचिन पायलट के नेतृत्व में तैयारियों पर हुई चर्चा, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय बैठक में शामिल हुए|बिलासपुर,Bilaspur (Chhattisgarh) – Dainik Bhaskar बिलासपुर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तेज आवाज में डीजे बजाने पर लगी रोक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तेज आवाज में डीजे बजाने पर लगी रोक|बिलासपुर,Bilaspur (Chhattisgarh) – Dainik Bhaskar बिलासपुर भारत भारत

Muskan Sharma

जनजाति गौरव दिवस और राज्योत्सव की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश

News Desk

सावन का आखिरी सोमवार 24 अगस्त को, 4 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

News Desk