cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

प्रशिक्षण वर्ग के लिए सीएम साय की अपील: सांसदों-विधायकों को लिखा पत्र

प्रशिक्षण वर्ग के लिए सीएम साय की अपील: सांसदों-विधायकों को लिखा पत्र


रायपुर । तरूणा साहू भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और जनहितकारी नीतियों की प्रभावी जानकारी के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण वर्ग में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

यह प्रशिक्षण वर्ग 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक कमलेश्वरपुर (रोपाखार), मैनपाट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने अपने पत्र में प्रशिक्षण वर्ग को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि यह न केवल विचार मंथन का मंच होगा, बल्कि जनसेवा के लिए दिशा तय करने का भी माध्यम बनेगा।

वहीं राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रियता दिखा रही है। कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों को इस वर्ष निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। बीते शिक्षा सत्र में सामने आई अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रत्येक पुस्तक पर दो बारकोड लगाए गए हैं — एक बारकोड प्रिंटर की पहचान के लिए तथा दूसरा संबंधित विद्यालय की पहचान सुनिश्चित करने के लिए।

भाजपा सरकार के ये दोनों कदम — संगठनात्मक प्रशिक्षण और पारदर्शी पुस्तक वितरण — राज्य में शासन व प्रशासन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।



Related posts

ईंधन पर राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी

News Desk

मौसम अपडेट: उत्तर भारत में बर्फबारी से कड़ाके की ठंडवहां से आई हवा से ठिठुर गया छत्तीसगढ़

News Desk

मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ गृहग्राम बगिया के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ

Muskan Sharma