cgdemandium.com
छत्तीसगढ़त्योहार और परंपराएँत्योहार और विशेष दिनधार्मिक त्योहारराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

Related posts

छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल

News Desk

रायपुर कांवड़ यात्रा 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को दी ऐतिहासिक सौगात : 22 उच्चस्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ से अधिक, 215 छोटे पुल–पुलिया हेतु 20 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति

News Desk