cgdemandium.com
छत्तीसगढ़धर्म और आस्थाधार्मिक स्थलसमाचार और कार्यक्रमसमारोह और आयोजन

रायपुर कांवड़ यात्रा 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर कांवड़ यात्रा 2024

रायपुर कांवड़ यात्रा 2024 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत और विधायक मोतीलाल साहू भी साथ में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रमन सिंह कांवड़ यात्रा में शामिल

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रमन सिंह कांवड़ यात्रा में शामिल

 

Related posts

केजरीवाल के आवास लगातार दूसरे दिन पहुंची क्राइम-ब्रांच:MLA खरीद-फरोख्त मामले में देगी नोटिस; दिल्ली CM ने BJP पर विधायक खरीदने के आरोप लगाए थे

Muskan Sharma

बस्तर संभाग में आज बारिश के आसार:मौसम विभाग का यलो अलर्ट; 24-26 फरवरी के बीच रायपुर समेत सभी संभागों में बरसात की संभावना

Muskan Sharma

कोरबा में रज्जाक पर प्रशासन का शिकंजा, भाजपा नेता पर हमला पड़ा भारी, जमींदोज हुआ अवैध साम्राज्य

News Desk