cgdemandium.com
समाचार और कार्यक्रमछत्तीसगढ़समाचारसरकारी कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रायपुर में ‘‘विश्व हाथी दिवस‘‘ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

3716313 untitled 72 copy

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे राजधानी रायपुर में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘विश्व हाथी दिवस‘‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल और भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वनमहानिदेशक एवं विशेष सचिव जितेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट होटल में किया जाएगा।

Related posts

ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: “कांग्रेस ही है देश के दुश्मन” – सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा का तीखा हमला

News Desk

लोक कला और कलाकारों को मिलेगा नया सहारा, संस्कृति विभाग ने शुरू की सशक्तीकरण की महत्वपूर्ण पहल

News Desk

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Muskan Sharma