cgdemandium.com
छत्तीसगढ़जीवन मंत्र

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

1720076696 ea33e85afc5f8c8be6bc

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में युग प्रवर्तक और युवाओं के प्ररेणास्रोत स्वामी विवेकानंद के पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन किया। श्री साय ने कहा है कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन और आध्यात्म से पूरी दुनिया का परिचय कराया और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ ने स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को अपनाया है। स्वामी जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। आज छत्तीसगढ़ स्वामी जी के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। वे महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Muskan Sharma

सहायक ग्रेड-3 पद हेतु प्रथम स्तर की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ में मां कौशल्या की गोद में विराजते हैं रामलला:ननिहाल चंदखुरी में 8वीं शताब्दी में मंदिर का निर्माण; अब यहां उत्सव की तैयारी

Muskan Sharma