cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

भोरमदेव महोत्सव में कुर्सी चोरी और तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 गिरफ्तार, अन्य फरार शेष की तलाश जारी


रायपुर। महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार  सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



Related posts

अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:ड्राय डे के दिन एक युवक घर, तो दूसरा गांव में घूम-घूमकर बेच रहा था शराब

Muskan Sharma

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना: सिलफिली के मनोज विश्वास बने दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत्

News Desk

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह: राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिक्षकों का हुआ सम्मान

Muskan Sharma