cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार संघ की टेलीफोन डायरेक्टरी का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार संघ की टेलीफोन डायरेक्टरी का किया विमोचन


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रकाशित टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह डायरेक्टरी न केवल पत्रकारों के लिए बल्कि आमजन के लिए भी एक उपयोगी साधन साबित होगी। इसके माध्यम से जनसामान्य, प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय बेहतर होगा तथा सूचना का प्रवाह अधिक पारदर्शी और त्वरित बनेगा।

विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को इस पहल के लिए बधाई दी और कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है, और पत्रकारों की सुविधा के लिए की गई इस तरह की पहलें सराहनीय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के कार्यों को सुचारू बनाने में यह डायरेक्टरी अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई, प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा और प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। इसी के साथ महासमुंद जिले से संघ के जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, जांजगीर से देवेन्द्र यादव और भिलाई से छगन साहू सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार संघ के सदस्य शामिल हुए।



Related posts

छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों के तबादले, नौ जिलों के एसपी बदले गए

News Desk

धमतरी जिले में जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को मिलेगी नई दिशा

News Desk

न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी : अब 18 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन

Muskan Sharma