cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

1775054831 d28020c067f3ffb6d6e0


रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री  साय उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में शामिल होने के क्रम में मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उत्कल समाज द्वारा निर्मित प्रभु जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

1775054812 13abbbc2b7c25fb39232

इस अवसर पर झारसुगुड़ा विधायक  टंकाधर त्रिपाठी, विधायक  पुरंदर मिश्रा, महापौर  जीवर्धन चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं उत्कल समाज के प्रमुखजन उपस्थित थे।



Related posts

भीषण गर्मी देखते हुए सुबह 7 से 9 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Muskan Sharma

रायपुर में स्कूल परिसर में निर्माण पर एक्शन, चर्च निर्माण के आरोप के बीच चला बुलडोजर

News Desk

बस्तर की नई पहचान अब हिंसा नहीं, शिक्षा, खेल, संस्कृति और विकास : नितिन नवीन

News Desk