cgdemandium.com
छत्तीसगढ़विविध ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

1719127217 1f964e287b1ae8ae58cd

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रख्यात शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस के अवसर पर नमन किया है। अपने निवास कार्यालय में उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

1719127275 8e543f5eb6e839a3421a

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व समर्पण, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम से भरा था। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणदायी हैं। उनके दृढ़ सिद्धांतो और चिंतन ने युवाओं को नई दिशा दिखाई। वे अगाध राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए समर्पित भावना के कारण सदैव चिरस्मरणीय रहेंगे। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

Related posts

जनसंपर्क विभाग द्वारा 13 से 15 अगस्त तक किया जा रहा आयोजन

News Desk

जनदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुन रहे हैं लोगों की समस्याएं

Muskan Sharma

धार दार चाकू से हमला कर दिया।

Muskan Sharma