cgdemandium.com
छत्तीसगढ़जनमंचजीवन मंत्रधार्मिक स्थल

मुख्यमंत्री को मड़ियापार के 65वें पोला महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण

1721660127 21ec3b3799af8382952a

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में दुर्ग विधायक ललित चन्द्राकर के नेतृत्व में आये शास्त्री नवयुवक मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को पारम्परिक खुमरी पहना कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्ग जिले के मड़ियापार में आगामी 2 सितम्बर को आयोजित होने वाले पोला महोत्सव के 65वें आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शास्त्री नवयुवक मंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव, शास्त्री नवयुवक मंडल से सुनील साहू, मनीष साहू, सुदामा निषाद और हेमलाल साहू सहित मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

15 वर्ष की छात्रा की हत्या कर दी गई, 19 वर्ष का आरोपी गिरफ्तार नाबालिक बालिका के दर्दनाक मौत,,, स्कूल से वापस आते समय दिया घटना को अंजाम

Muskan Sharma

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से किया जा रहा जांच और उपचार

Muskan Sharma

New Address Of The PMO is ‘Seva Teerth’: प्रधानमंत्री कार्यालय का नया पता ‘सेवा तीर्थ’, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

News Desk