cgdemandium.com
छत्तीसगढ़मनोरंजन - व्यापार व्यवसाय

मुख्यमंत्री से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात

1721039035 ab6b4947835af2f3420e

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह  भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शर्मा से छत्तीसगढ़ में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में बैंकों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर इलाकों खासकर गावों तक बैंक शाखाओं का और अधिक विस्तार हो ताकि दूरस्थ क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीण-जन बैंकिंग प्रणाली का हिस्सा बन सकें। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में वित्तीय समावेशन बढ़ाने और ग्रामीणों को बैंकिंग साक्षरता से जोड़ने पर बल दिया। मुख्यमंत्री को श्री शर्मा ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस दिशा में उठाये जा रहे कदमों और आगे की कार्ययोजना के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक रायपुर राकेश कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

Related posts

ईरान पर ट्रंप का नया दांव! मिडिल ईस्ट में 50 और फाइटर जेट तैनात, बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

News Desk

विकास के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडवानी महासम्मेलन के समापन पर की अनेक घोषणाएं; शिक्षा, ग्राम सुधार और अधोसंरचना को मिलेगा नया विस्तार

News Desk

बस्तर के अनिमेष का दुनिया में बजा डंका, भारत के स्टार धावक को IG-SSP ने किया सम्मानित

News Desk