cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

Chhattisgarh’s Final Voter List: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 24.99 लाख नाम हटे, अब कुल मतदाता 1.87 करोड़

Screenshot 2026 02 21 190703


रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस प्रक्रिया के दौरान प्रदेशभर में कुल 24,99,823 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

सबसे अधिक नाम रायपुर जिले में काटे गए, जहां 4,98,556 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। वहीं सबसे कम खैरागढ़ जिले में 9,843 नाम हटाए गए हैं। अंतिम सूची के अनुसार अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 1,87,30,914 हो गई है।

पहले कितने थे मतदाता?

एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 2,12,30,737 थी।
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची जारी होने के बाद यह संख्या घटकर 1,84,95,920 रह गई थी।

इसके बाद दावों और आपत्तियों की सुनवाई के उपरांत अंतिम सूची जारी की गई, जिसमें मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1,87,30,914 हो गई। अंतिम चरण में 2,34,994 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए।

पूरी प्रक्रिया के दौरान फर्जी, मृत या दोहराव वाले नामों को हटाकर सूची को शुद्ध किया गया है।

HBqwichbsAAzNqh

मतदाता सूची में नाम नहीं है तो क्या करें?

यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो आप:

  • फॉर्म 6 भरकर नया नाम जुड़वा सकते हैं।
    इसके साथ घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • यदि नाम, पता या अन्य जानकारी में त्रुटि है तो
    फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम और विवरण की जांच अवश्य कर लें।

HBqwidkbgAAm1fA



Related posts

नगर पंचायत के अधिकारी Suspend, राज्य सरकार को मिली थी शिकायत

Muskan Sharma

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में फर्जी नियुक्ति का खुलासा, 29 कर्मचारी बर्खास्त

News Desk

अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर ओलंपिक समापन और दो वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन

News Desk