cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

नगर पंचायत के अधिकारी Suspend, राज्य सरकार को मिली थी शिकायत

3803485 untitled 48 copy

रायपुर। घरघोड़ा नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुमित मेहता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने उनके खिलाफ मिली शिकायत को जांच में सही पाए जाने पर कार्रवाई की है.  संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर द्वारा गठित जांच समिति ने घरघोड़ा नगर पंचायत में अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की निविदा आमंत्रित करने के पूर्व निविदा प्रारूप का सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन नहीं कराने, विभिन्न वार्डों में निर्धारित मापदण्ड़ के अनुरूप कराए गए सीसी रोड निर्माण कार्य नहीं कराने, कार्य का भौतिक निरीक्षण नहीं करने, गुणवत्ताहीन सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भुगतान करने और निजी व सार्वजनिक भूमि का सत्यापन किए बगैर सीसी रोड़ निर्माण कार्य संपादित कराए जाने का दोषी पाया. समिति के प्रतिवेधन के आधार पर कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा नगर पंचायत प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुमित मेहता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Related posts

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, निखिल सोनी की एंट्री से कई नेताओं की बढ़ी चुनौती

News Desk

टीवी चैनल बदलने पर दो दोस्तों में हुई खूनी झड़प, एक की हालत गंभीर

Muskan Sharma

जिला कलेक्टर कार्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वन महोत्सव का आयोजन, मियावाकी पद्धति से शुरू हुआ वृक्षारोपण

Muskan Sharma