cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को दोनो हाथो से लूटा – भाजपा

cgnews 1712939627

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले को लेकर हो रहे नित-नए खुलासों के बाद कांग्रेस के भ्रष्टाचार की काली करतूतें जिस तरह बेपर्दा हो रही हैं, उससे छत्तीसगढ़ तो शर्मसार है, लेकिन कांग्रेस के लोग आज भी बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहे हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि शराब घोटाले को लेकर कोर्ट में पेश में चुनिंदा नेताओं को शराब सिडिकेट द्वारा हर माह 10-10 करोड़ रुपए पहुँचाए जाने और रकम पाने वाले नेताओं द्वारा शराब सिंडिकेट को प्रोटेक्शन दिए जाने का उल्लेख होना यह बताता है कि कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में किस तरह डूबी हुई थी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि शराब की काली कमाई को रफ्तार देने अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी ने अपने गुर्गों तथा आबकारी विभाग के अफसरों की मदद से अन अकाउंटेड शराब खपाने का टारगेट एक साल के बाद ही दोगुना कर दिया था। इस बात का खुलासा भी ईओडब्लू द्वारा कोर्ट में पेश चार्जशीट से हुआ है। श्री ठाकुर ने कहा कि यह एक और ताजा खुलासा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले को लेकर किए जा रहे मिथ्या प्रलाप पर करारा तमाचा है। बघेल अब प्रदेश को बताएँ कि वे अपना मिथ्या प्रलाप कब बंद करेंगे और शराब घोटाले के सच का सामना करने का माद्दा कब दिखाएंगे? श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के द्वारा किया गया शराब घोटाला छत्तीसगढ़ की राजनीति में किया गया सबसे घृणित कार्य है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि कोई ऐसी सरकार नहीं होती है जो अपने राजस्व पर ही डाका डालने का काम करे है, लेकिन भूपेश सरकार ने यह भी कर दिखाया। वह राजस्व, जो सरकार को मिलना होता है, प्रदेश सरकार उसकी कस्टोडियन होती है और उस पैसे को जनता तक पहुँचाना उसका काम होता है। उस पैसे का संरक्षण करना, उन पैसों का उचित उपयोग करना सरकार का काम होता है; लेकिन कांग्रेस की भूपेश सरकार ने उस पैसे को लूटकर अपने ही राज्य के राजस्व को हानि पहुंचाई और उसके लिए अपना एक पूरा रैकेट चलाया। श्री ठाकुर ने कहा कि जिस तरह किसी डिपार्टमेंट को चलाने के लिए अलग-अलग नियुक्तियाँ लगती है, ठीक उसी तर्ज पर अलग-अलग जगह पर वैसा करके टारगेट दिए गए, फिर टारगेट को दुगना किया गया। इस शराब घोटाले को छत्तीसगढ़ की जनता कभी भुला नहीं पाएगी और न ही ऐसी सरकार को माफ करेगी जिसे छत्तीसगढ़ के लोगों को लूटा।

Related posts

‘Pariksha Pe Charcha 2026’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चखा ठेठरी-खुरमी का स्वाद… बच्चों से PM ने पूछा इसे कैसे बनाया जाता है ?

News Desk

कोंडागांव में किया 38 करोड़ की PMGSY के तहत 11 नई सड़कों का भूमिपूजन

News Desk

मुसीबत में नेपाल के साथ भारत! तबाही के बीच आज भेजी जाएगी 35 टन राहत सामग्री

News Desk