cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

कोंडागांव में किया 38 करोड़ की PMGSY के तहत 11 नई सड़कों का भूमिपूजन

1777982609 eea13a0d29b487cbf7c8


कोंडागांव  : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री  केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले में विकास की नई इबारत लिखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  (PMGSY) के तहत 38 करोड़ 37 लाख की लागत वाले विभिन्न सड़क कार्यों का भूमिपूजन किया। फेज-4 के अंतर्गत बनने वाली ये सड़कें जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी।

परियोजना की प्रमुख झलकियां

38.37 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम खड़पड़ी, मटवाल, कुधूर, खोड़सानार, लखापुरी, नहकानार और छोटेउसरी जैसे गांवों में कुल 11 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रमुख रूप से ग्राम लखापुरी से एहरा तक 7 किमी की सड़क  685.89 लाख रुपए की लागत से और ग्राम मटवाल में वेतबेड़ा रोड से ढोलमांदरी तक 5.50 किमी लंबी सड़क लागत 503.36 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।

विकास और विश्वास का संगम

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर अब माओवाद के काले साये से मुक्त होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने छोटेउसरी में पुरानी यादों को साझा करते हुए बताया कि जो क्षेत्र कभी असुरक्षित माने जाते थे, वहां अब पक्की सड़कों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की पहुंच आसान हो रही है।

लखपति दीदी से संवाद

ग्राम मटवाल में मंत्री  कश्यप ने लखपति दीदी  वैदयी से मुलाकात की और उनकी आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने और गौ-पालन व मुर्गी पालन जैसे आजीविका के साधनों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

सुगम होगा जनजीवन

इन सड़कों के बनने से कोंडागांव के सुदूर ग्रामीण अंचल मुख्य मार्गों से जुड़ जाएंगे। इससे न केवल ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं का लाभ अंतिम छोर तक तेजी से पहुंच सकेगा।



Related posts

बेमेतरा के गांवों में कुछ ऐसा हुआ कि शराब की दुकानों पर लग गया ताला … जानिए पूरी कहानी

News Desk

Chhattisgarh Hareli Celebration : सीएम हाउस में कुछ इस अंदाज में मना त्यौहार, पत्नी के साथ अलग अंदाज में दिखे CM साय

Muskan Sharma

शहर से गांव तक विकास की नई रफ्तार, हर क्षेत्र में हो रहा समग्र विकास : ओपी चौधरी

News Desk