cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचारसमाचार और कार्यक्रम

मुख्यमंत्री से चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, वार्षिक केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने का दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री से चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज कवर्धा राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को समाज के वार्षिक केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस वर्ष चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का केंद्रीय अधिवेशन 14 और 15 सितंबर 2024 को कबीरधाम जिले में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए समाज के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज की इस पहल से समाज के सदस्यों के बीच एकजुटता और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चन्द्राकर मोतीराम चन्द्रवंशी, अजीत चन्द्रवंशी, कैलाश चन्द्रवंशी, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, दिनेश चन्द्रवंशी,  रामविलास चन्द्रवंशी, और कुलेश्वर चन्द्रवंशी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

“पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

News Desk

छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी: अब बिना वजह नहीं छीनी जा सकेगी नौकरी, सरकार ने जारी किया नया आदेश

News Desk

बस्तर में उम्मीदों की नई उड़ान, दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय हेतु वृहद शिविर का आयोजन

News Desk