cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

CG Food Safety Alert: ‘भीम का मैंगो आइस कैंडी’ की बिक्री और भंडारण पर रोक

Chhattisgarh News 02 3 16


जगदलपुर.

बच्चों के बीच लोकप्रिय रंग-बिरंगी आइस कैंडी को लेकर बस्तर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी को असुरक्षित यानी Unsafe पाया गया है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरे बस्तर जिले में इसकी बिक्री, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य विभाग ने सभी थोक और चिल्हर व्यापारियों को इस उत्पाद की बिक्री बंद करने के निर्देश दिए हैं। बाजार में मौजूद स्टॉक को वापस मंगाकर नियमानुसार नष्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद अगर कहीं इसकी बिक्री या भंडारण पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी पूनम कुंजाम ने बताया कि भीम का मैंगो आइस कैंडी और वीबा एगलेस मयोनीज अमानक यानी पाए गए हैं इसलिए पूरे बस्तर जिले में इनके विक्रय, वितरण और भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। नागरिकों से अपील है कि इन खाद्य पदार्थों का विक्रय न करें और कहीं भंडारण की जानकारी मिले तो विभाग को सूचित करें। खाद्य पदार्थों से संबंधित शिकायत विभाग के टोल-फ्री नंबर पर भी दर्ज कराई जा सकती है।



Related posts

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: BEO‑DEO समेत 183 शिक्षकों एवं कर्मचारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

News Desk

अंतरवर्तीय खेती बनी मुनाफे का सौदा, ऑयल पाम के साथ मूंगफली से बढ़ी आय

News Desk

लाल गलियारे में बड़ा झटका: नक्सली संगठन को करारा आघात, सोनू दादा सहित 60 माओवादी ने किया सरेंडर

News Desk