cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: BEO‑DEO समेत 183 शिक्षकों एवं कर्मचारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

SHIK TRANSFER 1


Advertisement

 रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रदेशभर में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में कुल 183 नाम शामिल हैं, जिसमें ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO), जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), शिक्षक और अन्य शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी शामिल हैं।

यह सूची स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की गई है। तबादलों के तहत कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को भी बदला गया है, जिससे इन जिलों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

शिक्षा विभाग का यह निर्णय राज्य में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता और संसाधनों के बेहतर वितरण के उद्देश्य से लिया गया है। इस कदम से जहां एक ओर शिक्षकों और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षा व्यवस्था में ताजगी और सुधार की उम्मीद है।



Related posts

शिक्षा विभाग ने की प्राचार्य पर निलंबन की कार्रवाई, शराबखोरी से नहीं आ रहा था बाज

Muskan Sharma

नए कार्यों के प्राक्कलन 31 जुलाई तक भेजने कहा

News Desk

Labour Brothers And Sisters Should Become Aware: श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक…कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले-:राजस्व मंत्री

News Desk