cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी: थ्रेसर मशीन ने छीन ली महिला किसान की जान!

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी: थ्रेसर मशीन ने छीन ली महिला किसान की जान!


कवर्धा। सावधानी न बरतने पर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जब बरेड़ा गांव में महिला किसान थ्रेसर मशीन में फंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कवर्धा में इस समय धान खरीदी चल रही है, और किसान अपनी फसल बेचने के लिए सोसायटियों में पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान धान मिंजाई के काम में जुटे हुए हैं। सोमवार को बरेड़ा गांव में एक महिला किसान धान मिंजाई कर रही थी, तभी अचानक उसकी साड़ी थ्रेसर मशीन के पट्टे में फंस गई। महिला ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसका शरीर पूरी तरह से मशीन की चपेट में आ गया। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस थाना रेंगाखार के प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। महिला किसान के परिवार में गहरा दुख है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

कवर्धा के पंचमुखी बूढ़ा महादेव में जलाभिषेक करने पहुंची कृष्णा बम, शहरवासियों ने किया जोरदार स्वागत

Muskan Sharma

कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरने से दो की मौत

News Desk

Kawrdha गौ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने मवेशियों से भरी ट्रक पकड़ी

Muskan Sharma