cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

कृषि उपज उपमंडी दाढ़ी परिसर में बने गोदाम का 2 वर्ष से उपयोग नहीं

206 170981161665e9a7a0cf40d 07marchbemetara 1

कृषि उपज उपमंडी दाढ़ी के परिसर में बने गोदाम का बीते दो वर्ष से उपयोग नहीं हो रहा है। वर्तमान में अब यहां सेवा सहकारी समिति दाढ़ी द्वारा किसानों से खरीदे गए धान को सुरक्षित रखा जा रहा है। ताकि, बारिश से धान भीगने न पाए। अभी तक उठाव नहीं होने के कारण गोदाम में धान रखा हुआ है। दूसरी ओर गोदाम के रखरखाव, देखरेख नहीं होने के कारण यहां दीवारों में दरार, सीढ़ी टूटने-फूटने लगी है।

पेयजल के नाम पर लगाई गई पानी की प्लास्टिक टंकी के टूट जाने से गोदाम में पेयजल व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में कृषि उपज मंडी बेमेतरा के सचिव ब्रह्मदेव मेरावी ने बताया कि 72 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया गया है, जिसकी क्षमता 1500 एमटी है। गोदाम में भंडारण के लिए नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के अधिकारियों से चर्चा की गई है। दूरी की वजह से चावल का भंडारण नहीं हो पा रहा है। नान के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

Related posts

महिला SDM पर हो सकती है कार्रवाई, कलेक्टर के आदेश का किया उल्लंधन

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा देश में धान का सर्वाधिक मूल्य, किसानों को मिला 13,320 करोड़ रूपए का बकाया धान बोनस

Muskan Sharma

सुशासन तिहार 2025 : खैरबनाकला पहुंचे कलेक्टर व जिला पंचायत अध्यक्ष, जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से लिए आवेदन

News Desk