cgdemandium.com
छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, धमकी देना छोड़ जांच एजेंसी का सहयोग करें भूपेश बघेल

download

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से सियासत गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर दिग्गज नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आज प्रेस कॉफ्रेंस में बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया। पूछा… कि क्या इनको न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? क्या इनको ईओडब्लू की जांच पर विश्वास नहीं?

3607866 untitled 78 copyबृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज करने का इतिहास हमारा नहीं उनका है। भाजपा को इस तरह के कामों के लिए फुर्सत नहीं है। हम तो मोदी जी की गारंटी पूरा करने में लगे हैं। भूपेश बघेल को जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए ना कि धमकी देना चाहिए। वहीं कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए आगे कहा कि कांग्रेसियों के मन में डर है, जनता ने उनको जानकारी दिया है अब कानून से डरे हुए है। उन्होंने जनता से अपील की शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला, पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला के आरोपियों को नाकारें और मोदी की गारंटी को पूरा करने वालों को स्वीकारें।

Related posts

रायपुर में हाईवा की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल; ग्रामीणों ने हाईवा को आग लगाई

Muskan Sharma

चिंतन शिविर शुरू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य ले रहे हिस्सा

Muskan Sharma

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 समूहों को सौंपी मैजिक वाहन की चाबी, परिवहन व्यवसाय में महिलाओं की एंट्री

News Desk