cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

ब्रेकिंग न्यूज: कवर्धा में नकली नोट कांड का भंडाफोड़, 500 के फर्जी नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, उड़ीसा नेटवर्क से जुड़े तार!

ब्रेकिंग न्यूज: कवर्धा में नकली नोट कांड का भंडाफोड़, 500 के फर्जी नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, उड़ीसा नेटवर्क से जुड़े तार!


कवर्धा। कबीरधाम जिले की दशरंगपुर पुलिस चौकी की टीम ने नकली करेंसी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹500 के कुल 15 नकली नोट बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने उड़ीसा से जुड़े एक नेटवर्क की जानकारी दी है, जिससे नकली नोटों की सप्लाई की आशंका जताई जा रही है।

पकड़े गए नोटों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह से जुड़ा हो सकता है। यदि ऐसा पाया गया, तो केंद्रीय एजेंसियों की मदद से जांच को और आगे बढ़ाया जाएगा।



Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वर्गीय गायत्री कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिवार से की मुलाकात

Muskan Sharma

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने मतगणना स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण

Muskan Sharma

होली एंव ईद त्योहार के मद्देनजर लोहारा क्षेत्रांतर्गत शांति समिति बैठक की गई आयोजित

Muskan Sharma