cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों और नियमित ध्वजारोहण स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

राज्य सरकार द्वारा सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि इस अवधि में कोई भी सरकारी सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अर्थशास्त्र के दिग्गजों में से एक थे, जिन्होंने वित्त मंत्री, आरबीआई गवर्नर और योजना आयोग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।” मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जताया दुःख

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में राष्ट्र की सेवा में अमूल्य योगदान दिया।”

प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सभी दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। राजकीय शोक के दौरान सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।

 

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

प्रशिक्षण वर्ग के लिए सीएम साय की अपील: सांसदों-विधायकों को लिखा पत्र

News Desk

राज्यपाल हरिचंदन से श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट धमतरी के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री ने “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” का किया शुभारंभ

News Desk