cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का प्रदर्शन: कांग्रेस कार्यालय का घेराव, राहुल गांधी किया पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का प्रदर्शन: कांग्रेस कार्यालय का घेराव, राहुल गांधी किया पुतला दहन


कवर्धा। नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शुक्रवार को कवर्धा जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की।

प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू, एवं भाजपा-भाजयुमो के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड के नाम पर जनता की संपत्ति का दुरुपयोग किया और इसे निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया।

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का प्रदर्शन: कांग्रेस कार्यालय का घेराव, राहुल गांधी किया पुतला दहन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार कभी भी नेहरू-गांधी परिवार की निजी संपत्ति नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर इस ऐतिहासिक संस्थान को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया और करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की। ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट इस घोटाले की पुष्टि करती है, जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सैम पित्रोदा सहित कई नेताओं को आरोपी बनाया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस इस घोटाले को राजनीतिक प्रतिशोध की संज्ञा देकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि जांच एजेंसियों ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की है।

प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, महामंत्री क्रांति गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री पीयूष ठाकुर, रवि राजपूत, सचिन गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Related posts

नियुक्तियों से बढ़ी कवर्धा जिले की पहचान, आकाश आहूजा बने चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष, दिनेश जैन को मिली इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी

News Desk

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर शत प्रतिशत मतदान का किया आव्हान, घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को करेंगे जागरूक

Muskan Sharma

सुशासन के एक साल में विष्णु देव साय सरकार ने उठाए बड़े कदम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धमरलाल कौशिक ने प्रेसवार्ता में साझा कीं उपलब्धियां

News Desk