cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)कवर्धाछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर शत प्रतिशत मतदान का किया आव्हान, घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को करेंगे जागरूक

IMG 20240319 WA0019

कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय प्रांगण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर शत-प्रतिशत मतदान कराने का आव्हान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करे की वह अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। लोगों को बताएं कि लोकतंत्र में हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना वोट जरूर दें। खासकर युवाओं को प्रेरित करने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 का कार्यक्रम प्रभावशील हो गया है। लोकसभा क्षेत्र राजनंदगांव के लिए 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। जिले के सभी नगरी निकाय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही गई।


मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि देश का गर्व चुनाव का पर्व को यथार्थ करने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है की अपने मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि शहर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं आज से घर-घर जाकर शहर वासियों को मतदान के लिए जागरूक करे जिससे की ज़िले में शत प्रतिशत मतदान हो सके। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त, उपसंचालक पंचायत राज तिवारी सहित स्वीप टीम एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति थे।

Related posts

भाजपा सदस्यता अभियान 2024: प्रदेश समन्वय केंद्र का हुआ उद्घाटन

Muskan Sharma

गन्ना किसानों के खिले चेहरे:शक्कर कारखाना प्रबंधन ने 9 करोड़ 97 लाख रुपए किए ट्रांसफर; बाकी के 40.27 करोड़ का भी जल्द होगा भुगतान

Muskan Sharma

राहुल गांधी की कुर्सी पर संकट? नेता प्रतिपक्ष पद हटाने के लिए BJP ला सकती है प्रस्ताव

News Desk